एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंका के खिलाफ तीन-तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है। चयनकर्ताओं ने टी20 सीरीज के लिए नई टीम इंडिया का एलान किया है। तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया है। वहीं, सूर्यकुमार यादव उपकप्तान होंगे। वहीं, वनडे सीरीज में रोहित शर्मा की वापसी होगी। वह ही टीम की कमान संभालेंगे।
भारत बनाम श्रीलंका सीरीज की शुरुआत टी20 मैच से होगी। पहला टी20 तीन जनवरी को मुंबई में खेला जायेगा।
टी20 सीरीज के लिए नई टीम इंडिया में रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल को शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, राहुल के न होने की वजह उनकी अथिया शेट्टी से शादी को माना जा रहा है। ऐसे संकेत हैं कि 2024 टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विराट, राहुल और रोहित को शायद अब इस प्रारूप में चुना भी नहीं जाएगा। वहीं, ऋषभ पंत को दोनों फॉर्मेट से बाहर कर दिया गया है। ईशान किशन टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारत के विकेटकीपर होंगे।
टीम इस प्रकार है : हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse