टीम एबीएन, रांची। किशोरगंज चौक स्थित ग्राम देवी मंडप में एक जनवरी को महाआरती का आयोजन किया जायेगा। महाआरती 301 महिलाओं की ओर से किया जायेगा। सभी महिलाओं को सुहाग पिटारा दिया जायेगा। साथ ही विशाल भंडारा का भी आयोजन किया जायेगा। भंडारा का आयोजन मंदिर परिसर में होगा। मंदिर समिति के सदस्य कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में जुटे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि इस तरह का आयोजन पिछले 10 सालों से किया जा रहा है। हर साल एक जनवरी को मां के दरबार को अदभुत रूप से सजाया जाता है, दरबार को कभी स्वर्गलोक, वनदेवी, नवदुर्गा के रूप में सजाया जाता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse