एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिका में बर्फीले तूफान से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसके कारण पिछले 24 घंटों में 4,900 से अधिक फ्लाइट कैंसिल की जा चुकी हैं। साथ ही 4,400 से अधिक उड़ानों का समय बदला गया है। उड़ान ट्रैकिंग सेवा फ्लाइट अवेयर ने इसकी पुष्टि की है।
उड़ानें ट्रैकिंग सेवा के मुताबिक बुधवार को जाने वाली 3,500 से अधिक उड़ानें पहले ही रद कर दी गयी थीं। 22 दिसंबर से अब तक लगभग 20,000 उड़ानें रद की जा चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि इस बर्फीले तूफान के कारण अबतक 60 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से लगभग 28 लोग न्यूयॉर्क के बताये गये हैं।
अमेरिका में बर्फीले तूफान का सबसे ज्यादा असर न्यूयार्क के उपनगर बफेलो में पड़ा है। यहां स्थिति इतनी खराब हो गयी है कि राज्य पुलिस और सेना की तैनाती की गई है। साथ ही ड्राइविंग पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। राष्ट्रपति जो बाइडन पहले ही बर्फीले तूफान से प्रभावित न्यूयार्क में आपातकाल की घोषणा कर चुके हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse