टीम एबीएन, लोहरदगा। श्री हरि वनवासी विकास समिति द्वारा संचालित रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर पावरगंज में वनवासी कल्याण आश्रम का स्थापना दिवस, वार्षिक उत्सव सह पुरातन छात्र सम्मेलन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृपा प्रसाद सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रांत शिक्षा प्रमुख सुभाष चंद्र दुबे, संभाग निरीक्षक दीनबंधु सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृपा प्रसाद ने कहा कि पूजनीय बाला साहब देशपांडे ने 26 दिसंबर 1952 को जशपुर नगर में वनवासी कल्याण आश्रम की स्थापना की और आज पूरे देश भर में समाज की सभ्यता संस्कृति के रक्षक सर्वा धान एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए कल्याण आश्रम लगातार कार्यरत है।
प्रांत शिक्षा प्रमुख सुभाष चंद्र दुबे ने कहा कि बाला साहब देशपांडे ने 1952 में जसपुर में वनवासी कल्याण की नींव रखी थी। आज पूरे देश में फैल गया है। वनवासी क्षेत्र में शिक्षा चिकित्सा सेवा संस्कार के लिए कार्य किया जा रहा है। आज इस विद्यालय के पूर्ववती छात्र विविध क्षेत्रों में सेवा दे रहे हैं। इन्हें जो विद्यालय से संस्कार मिला है उसका लाभ समाज को मिल रहा है। वनवासी कल्याण आश्रम, वनवासी समाज के एक दिशा देने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित जिला संगठन मंत्री राजेश्वर उरांव, सुमन रॉय, विद्यालय कमेटी के सदस्य राजेंद्र खत्री, वैद्यनाथ मिश्रा, फूलदेव भगत, राम ध्यान सिंह, नागेश्वर सिंह ने भी अपने विचार रखे। पूर्ववती छात्रों को विद्यालय की तरफ से सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों ने सुंदर-सुंदर गीत, गान, डंबल योग, नृत्य, मुख सांकेतिक, लेजियम और अनेक अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
बच्चों ने अपने कार्यक्रम से सभी अभिभावक अतिथिगण सभी का मन मोह लिया। इसी के साथ अभिभावकों को कुछ खेल भी खिलाये गये जिससे उनका भी मन लगा रहे।
कार्यक्रम में (जो बच्चे खेलकूद में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, स्थान प्राप्त किये थे) उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष वीरेंद्र मित्तल, प्रधानाध्यापिका सुधा देवी, जनार्दन सिंह ,कोमल वर्मा, अनिम कुजूर ,सुनीता सिंह, आरती सिंह, पिंकी कुमारी सोनू भगत, गरिमा मित्तल, और विद्यालय के बच्चे भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। मंच का संचालन अनीम कुजूर एवं गरिमा मित्तल ने किया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के अध्यक्ष विरेंद्र मित्तल ने शांति मंत्र के साथ किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse