टीम एबीएन, लोहरदगा। सदर अस्पताल में कोविड को मंगलवार को मॉक ड्रिल आयोजित किया गया। बताते चलेें कि कोविड के बढ़ते प्रसार को देखते हुए इसके रोकथाम को लेकर राज्य सरकार के निर्देश पर जिले में भी तैयारियां तेज कर दी गई है। जिले के उप विकास आयुक्त समीरा एस और सिविल सर्जन डॉ संजय कुमार सुबोध की अगुवाई में सदर अस्पताल में तैयारियों का मॉक ड्रिल किया गया। जहां जनरल वार्ड, स्पेशल वार्ड, पोस्ट कोविड आॅपरेटिव वार्ड, चाइल्ड वार्ड, आॅक्सीजन प्लांट, आईसीयू सहित पूरे अस्पताल की बारीकी से जांच व स्तिथि विस्फोटक होने पर स्वास्थ्य सुविधा बेहतर करने कैसे बनी रहे इसका अभ्यास किया गया।
मौके पर कोविड से लड़ने के लिए सभी बिंदुओं पर आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान आॅक्सीजन प्लांट को चालू करा कर आॅक्सीजन की सप्लाई सभी वार्डो में कराकर देखी गई साथ ही अस्पतालों में आॅक्सीजन सिलेंडर की जानकारी भी ली गई। वही अस्पताल को कोविड से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त समीरा एस ने कहा जिले में कोविड महामारी के रोकथाम के लिए राज्य सरकार के निर्देश के बाद मॉक ड्रिल अभ्यास किया गया। जिले में जांच का दायरा रेलवे स्टेशन से लेकर पहले बनाए गए चेक पोस्ट तक की गई है और बाहर से आने वाले लोगो की जांच कर जिला प्रशासन उनपर पैनी नजर रखेगी।
वहीं कोविड पॉजिटिव केसे आने पर कोरेनटाइन सेंटर की व्यस्था की गई है।
सिविल सर्जन डॉ संजय कुमार सुबोध ने कहा कि राज्य सरकार के आदेश के बाद अस्पताल पूरी तरह से तैयार है। सदर अस्पताल में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जायेगा। साथ ही टेक्नीशियन की 15 दिनों के अंदर ट्रेनिंग करा कर बहाल कर दिया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse