लोहरदगा : सामूहिक दुष्कर्म के आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार

 

  • कुडू में आदिवासी लड़की के साथ हुआ गैंग रेप 
  • 48 घन्टे के अंदर सभी आरोपी गिरफ्तार

टीम एबीएन, लोहरदगा। कुडू थाना क्षेत्र के लावगाई- कोलसिमरी दोहर में 19 वर्षीय लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के आधा दर्जन आरोपियों को कुडू थाना पुलिस ने 48 घन्टे के अंदर गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मंगलवार देर शाम प्रेस कांफ्रेंस करते हुए डीएसपी परमेश्वर प्रसाद ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सामूहिक दुष्कर्म में शामिल सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जेल भेजे गये आरोपियों में थाना क्षेत्र के लावागाई निवासी ननका उराव, सुधु उरांव, शंकर उरांव, वीरेंद्र उरांव, मणिराम उरांव और करमा उरांव शामिल हैं।

डीएसपी ने बताया कि पीड़िता ने कुडू थाने में आवेदन देते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया था कि गत शनिवार 24 दिसम्बर की संध्या पीड़िता अपने पुरुष साथी के साथ कोलसीमरी दोहर में बैठी थी। तभी 6-7 की संख्या में पहुंचे अज्ञात युवकों ने लड़की के साथी के साथ मार पीट कर उसे भगा दिया और उसके साथ सम्मुहिक दुष्कर्म किया है। लड़की के बयान के आधार पर कांड संख्या 188/22 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी में जुट गई थी।

 इसी क्रम में पुलिस को सफलता मिली और सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लोहरदगा जेल भेज दिया। छापामारी दल में अंचल निरीक्षक मंटू कुमार, कुडू थाना प्रभारी सनी कुमार, पुअनि कुमारी राधा रागिनी, पुअनि दिनेश प्रसाद मिश्रा, सअनि राज कुमार बैठा, सअनि रामदेव कुमार राय शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse