विष्णुगढ़ प्रखंड उपमुखिया संघ के अध्यक्ष बने राहुल गुप्ता

 

टीम एबीएन, विष्णुगढ़। प्रखंड की पंचायतों के उपमुखिया की बैठक मंगलवार को होटल अतिथि सत्कार के सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता बेड़ा हरियारा पंचायत के उपमुखिया राहुल कुमार गुप्ता ने की। बैठक में विष्णुगढ़ प्रखंड उपमुखिया संघ का गठन करने का निर्णय लिया गया। जिसमें सर्वसम्मति से राहुल कुमार गुप्ता अध्यक्ष, उपाध्यक्ष रीना देवी तथा अनुराग बर्मन, सचिव अब्दुल करीम, सहसचिव इरफान अंसारी तथा कोषाध्यक्ष पूनम कुमारी का मनोनयन किया गया। 

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में सुनील कुमार, बिनोद रजक, ललिता देवी, बाबूचंद हेम्ब्रम, दौलत महतो, प्रमिला देवी मनोनीत किये गये। बैठक में कई मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। सरकारी कार्यक्रमों समेत अन्य गतिविधियों में प्रखंडस्तरीय अधिकारियों द्वारा उपमुखिया की अनदेखी, पंचायतों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होने का निर्णय लिया गया। पंचायत के विकास योजनाओं के क्रियान्यवन समेत सामाजिक उत्थान आदि कार्यों में सहयोग करने की बात कही गई। 

उपमुखिया संघ ने आगामी 11 जनवरी को जमुनियां डैम परिसर में बैठक सह वनभोज करने का निर्णय लिया। मौके पर हेमंत कुमार, अनिल टुडू, तुलसी कुमार महतो, सुनील कुमार, बिनोद कुमार, बिनोद रजक, अरविंद कुमार महतो समेत कई उपमुखिया एवं प्रतिनिधि मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse