टीम एबीएन, रांची। छोटानागपुर आर्ट रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी, रांची,(कार्ड्स) द्वारा आयोजित पलाश 22 का उद्घाटन आज शाम कोलकाता में बंगाल के प्रसिद्ध कलाकार मृणाल घोष, प्रशांत दान, समीर ऐच और देवाशीष बिश्वास ने किया। इस प्रदर्शनी में झारखंड के 14 कलाकार समेत देश भर कुल 30 कलाकार भाग ले रहे हैं।
प्रदर्शनी का आयोजन आनंदी आर्ट गैलरी, हावड़ा के सहयोग से अकादमी आफ फाईन आर्ट्स 2, कैथेड्रल रोड, कोलकाता के साउथ और सेंट्रल गैलरी में किया जा रहा है। प्रदर्शनी 30 दिसंबर 2022 तक चलेगी। प्रदर्शनी में झारखंड के 14 कलाकार के अलावा दिल्ली, कोलकाता, ओडिशा, इंदौर, यूपी मुंबई, पुणे, असम, शांति निकेतन इलाहाबाद से आये कलाकार भाग ले रहे हैं। आज इस प्रदर्शनी का उद्घाटन जल पर तैरते लैम्प को जलाकर किया गया।
उद्घाटन के मौके पर समीर ऐच, जोगेन चौधरी, हरेन ठाकुर, तपश कोनार, नंदा दुलाल मुखर्जी, शर्मिला ठाकुर, सजल पात्रा, बबिता पात्रा, दिनेश सिंह, जैसे ख्याति प्राप्त कलाकार मौजूद थे। इनके अलावा सुशांत चक्रवर्ती, अंजन दास ,खोकोन राउत, विनोद रंजन, हिमाद्री रमानी और शिल्पी रमानी, सपना दास, सज्जित मिंज, दीपंकर कर्मकार और परेश मोदोक भी उद्घाटन के दौरान मौजूद थे।
रांची के बिश्वनाथ चक्रवर्ती और आनंदी आर्ट गैलरी, कोलकाता की श्रीमती राखी जाना ने पेंटिंग, मूर्तिकला और सिरेमिक सहित कुल 100 प्रदर्शित चित्रों और कला को खूबसूरती से प्रदर्शित और अच्छी तरह से डिजाइन किया। प्रदर्शनी को कोलकाता के लोगों और कला प्रेमियों ने खूब सराह रहे हैं। अधिकांश कलाकारों ने अपने-अपने अंदाज में काम किया।
भारत के विभिन्न हिस्सों से आये कलाकारों की कृतियों में इंदौर की शबनम शा, इलाहाबाद की पूनम कुमारी, असम की जया बोरो, शांति निकेतन की नंदा दुला मुखर्जी, फाल्गुनी मुखर्जी, विवेक दास, सीआर हेम्ब्रम, राजीव पाठक, रामानुज शेखर, राजीव पाठक, बिश्वनाथ, चक्रवर्ती, मनोज सिन्हा, सज्जित मिंज, दीपंकर कर्मकार, हिमाद्री रमानी, शिल्पी रमानी, सपना दास, शर्मिला ठाकुर, दिनेश सिंह परेश मोदोक, झारखंड से मैडी लिंडा और हरेन ठाकुर, कोलकाता से सुशांतो चक्रवर्ती और अंजन दास, किशोर प्रतिम बिस्वास मुंबई से दीपक सील, पुणे से सजल पात्रा, और बबीता पात्रा सामने दिल्ली और ओडिशा से शांतनु जेना, पश्चिम बंगाल से अंजन दास शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि विश्वनाथ चक्रवर्ती रांची के डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू के आर्ट्स शिक्षक हैं, जबकि हरेश ठाकुर जेवीएम श्यामली से जुड़े रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse