भंडरा : वृद्ध महिला-पुरुषों के बीच कंबलों का वितरण

 

टीम एबीएन, भंडरा। लोहरदगा के व्यवसायी सह समाजसेवी पद्दूमलोचन लाल ने अपनी पत्नि लीला देवी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ 26 दिसंबर को भंडरा नवडिहा चौंक स्थित हरियाली बीज भंडार के समीप जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया। उक्त परिवार के हांथों पिछले तीन वर्षों से जरूरतमंदों को ठंड से राहत देने के उदेश्य से कंबलों का वितरण किया जा रहा है।

 लाभान्वित लोगों में तेतरी महली, कन्हाई महतो, धीरजू महतो, सरिता महतो, बिगु लोहरा, गंगा उरांव, इसूफ, बरखा उरांव, सानिया, कुंवर लहेरी, मोहरा उरांव, पूरन लहेरी सहित 50 लोग शामिल हैं। कंबल के साथ सभी को बिस्कुट का एक एक पैकेट भी मुहैया कराया गया। जिसे पाकर सभी गदगद नजर आये। इस दौरान संदीप मित्तल, स्वाति मित्तल, अर्चना अग्रवाल, सुषमा देवी, संध्या देवी, अनु कुमारी, वैष्णवी कुमारी, शिवान मित्तल, अजीत अग्रवाल, सुरेश साहू, संजीव कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse