टीम एबीएन, हजारीबाग। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने मंगलवार को हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमसांडी प्रखंड का सघन दौरा किया और रेबर पंचायत एवं कटकमसांडी पंचायत में 04 करोड़ 04 लाख रुपए की राशि से करीब 9 किमी की तीन ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण एवं निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। विधायक मनीष जायसवाल ने सबसे पहले रेहबर पंचायत के करमाटांड़ में रेबर से होरिया तक ग्रामीण विकास विभाग के करीब 72 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 3 किमी लंबाई के प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत रिपेयर कार्य का शिलान्यास किया। रेबर पंचायत के ही कुरहागढ़ा करीब 2 करोड़ 57 लाख की राशि के ग्रामीण विकास विभाग के करीब 2.5 किमी कुरहागढ़ा से रेलवे स्टेशन तक पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। तत्पश्चात कटकमसांडी पंचायत के कटकमसांडी से उलांज तक करीब 75 लाख की लागत से बनने वाले कुल 3.4 किमी पथ का शिलान्यास किया।
क्षेत्र में विकास योजनाओं की आधारशिला रखते हुए विधायक मनीष जायसवाल ने ग्राम रेबर, कुरहागढ़ा, डाटो बाजार, कटकमसांडी और उलांज ग्राम वासियों से चौपाल लगाकर मुखातीब होते हुए उनकी समस्याओं से भी अवगत हुए। इससे पूर्व विधायक मनीष जायसवाल का हरेक गांवों में स्थानीय लोगों ने गाजे-बाजे और ढोल- ताशे के साथ पुष्पगुच्छ भेंटकर और फूल माला बनाकर जबरदस्त स्वागत किया।
मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि जब हम लोग पहली बार कटकमसांडी आए थे उस वक्त और आज के कटकमसांडी में व्यापक बदलाव हुआ है। सड़कों का एक जाल बिछा है और बेहतर कनेक्टिविटी भी हुई है। हर क्षेत्र में विकास दिखता है। विकास एक सतत प्रक्रिया है जो चलते रहेगी लेकिन लोगों के हर एक सुख दुख में सहभागी बनकर खड़ा रहना हमारा दायित्व है और अपने दायित्व का इमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का भरसक प्रयास करते हैं। रघुवर दास की सरकार की तुलना में वर्तमान सरकार में सड़क निर्माण कार्य फिसड्डी है, महीनों से जले ट्रांसफार्मर की बदली नहीं होती है, स्वास्थ्य, शिक्षा का बुरा हाल है, लॉ एंड आॅर्डर पूरी तरह ध्वस्त है, जनता बेहाल हैं और सरकार एवं उनके मंत्री मालामाल हैं। जनता के दु:ख -दर्द से वर्तमान गठबंधन की सरकार ऊब चुकी है और जनता आने वाले समय में इसका पुरजोर सबक भी जरूर सिखाएगी ।
मौके पर विशेषरूप से कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा,भाजपा कटकमसांडी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रीतलाल यादव, कटकमसांडी उपप्रमुख ममता सिंह, रेबर पंचायत की मुखिया कलावती देवी, आराभूसाई मुखिया आदित्य दांगी, मुखिया प्रतिनिधि हलधर यादव, सुभाष यादव, निर्मल साव, गंगाधर पांडेय, सरयू सिंह, अशोक सिंह, अरविंद यादव, दिनेश्वर यादव, मुकुंद राणा, महावीर यादव, नीतीश यादव, दीपक यादव, सरयू यादव, बद्री यादव, प्रमोद यादव, भोला सिंह, सुंदर मुंडा, जयमांगल कुजूर, कुलदीप सिंह भोक्ता, लीलो सिंह भोक्ता, अजीत दास, महादेव साव, अनिरुद्ध साव, विशेश्वर साव, रविवरनजन, रेखा देवी, सरिता देवी, रामचंद्र साव, चंदर साव, शांति देवी, मंजू देवी, सुनीता देवी, अजय पासवान, शंभू पासवान, रफीक अंसारी, सलामत अंसारी, मुख्तार अंसारी, मिथलेश राणा, संतोष राणा, अनुराग मित्तल, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse