सैलानियों को बांहें फैलाकर बुला रहे बिष्णुगढ़ के पिकनिक स्पॉट

 

टीम एबीएन, बिष्णुगढ़ (हजारीबाग)। बिष्णुगढ़ प्रखंड प्रक्षेत्र के  पिकनिक स्पॉट सैलानियों को खूब लुभाने लगे हैं। अंग्रेजी नववर्ष की दस्तक के साथ ही लोगों के जेहन में पिकनिक और सैर करने की प्लानिंग शुरू हो जाती है और इस बीच पिकनिक स्थलों का चयन लाजिमी है।  प्रखंड प्रक्षेत्र स्थित कुछ पर्यटन स्थल ऐसे हैं, जो सैलानियों और सैर सपाटे के लिए प्रमुखता से इंतजार करती हैं।

मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर विष्णुगढ़-गोमिया मुख्य मार्ग से कुछ दूर सदारो गांव स्थित चंद्रु जल प्रपात पर्यटकों को नये साल में अपनी ओर बरबस आकर्षित कर रही है। यहां की खूबसूरत वादियां लोगों को पिकनिक के साथ सैर सपाटे लिए खूब लुभाती हैं। दूर-दूर से लोग यहां नये वर्ष के मौके पर पिकनिक और सैर मनाने के लिए आते हैं। वहीं 17 किमी दूर कोनार डैम भी लोगों के लिए पहली पसंद रहती है।  

पिकनिक के अलावे सैर सपाटे के लिए भी यह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पिछले वर्ष हजारीबाग व्यवहार न्यायालय से अधिवक्ताओं की टोली यहां पिकनिक और सैर का आनंद के लिए पहुंची थी। तो कई पॉलीटिशियनों की भी चहलकदमी होती रहती है। मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर बगोदर-विष्णुगढ़ मार्ग से पूरब तकरीबन 1.5 किलोमीटर अंदर हेठली बोदरा गांव की घनी वादियों के बीच मुखर्जी डबल डेकर पुल प्रकृति की मनोरम छटा से लबरेज है। 

यहां का मनोरम प्राकृतिक दृश्य सैलानियों के लिए पिकनिक को खूब लुभाती है। दूर दराज के लोगों के लिए सैर करने और नये साल में पिकनिक का जश्न मनाने के लिए पसंदीदा स्थल रहा है। नये वर्ष में लोगों की हुजूम उमड़ पड़ती है। चहुओर घने जंगलों के बीच दो मंजिला पुल के साथ कल-कल करती  जमुनिया नदी और इन सभी के बीच रंग-बिरंगे पक्षियों की करवल ध्वनि लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse