बड़कागांव : आजसू कार्यकर्ताओं ने बुके देकर किया सीओ का स्वागत

 

टीम एबीएन, बड़कागांव। बड़कागांव अंचल में नए पदस्थापित अंचलाधिकारी अमित किस्को के पदभार ग्रहण करने के बाद आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा के नेतृत्व में प्रखंड कमेटी के सदस्यों ने बुके देकर स्वागत किया। 

मौके पर केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा ने कहा कि पिछले 8 महीनों से बड़कागांव अंचल में अंचलाधिकारी नहीं रहने के कारण यहां के लोगों को घोर समस्या का सामना करना पड़ रहा था।आगे उन्होंने अंचलाधिकारी से कहा कि आपके आने से यहां के लोगों में एक आशा जगी है कि सारा काम अब सुचारू रूप से होगा। 

मौके पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष कामेश्वर महतो, जिला उपाध्यक्ष शंकर मिश्रा, तुलेश्वर राम, प्रखंड प्रवक्ता तपेश्वर कुमार तापस, शशि कुमार, तुलेश्वर राम, अजीत मेहता, जावेद खान, अर्जुन महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse