टीम एबीएन, बड़कागांव। एनटीपीसी आईटीआई ढेंगा बड़कागांव में वार्षिक क्रीडा महोत्सव मंगलवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि आरएनआर के उप महाप्रबंधक एसके सेनापति ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि खेलकूद जीवन का अहम हिस्सा है खेलकूद पाठ्यतर नहीं बल्कि पाठ का प्रमुख हिस्सा है स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है।
इस दौरान प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी, कैरम, चेस, बैडमिंटन आदि इवेंट हुए, जिसमें छात्रों एवं साथ अनुदेशकों के द्वारा बहुत ही अच्छे खेल का प्रदर्शन देखने को मिला। सभी प्रतिभागियों को उनके बेहतर खेल के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर अनुदेशक महेश कुमार नायक, अमरेश कुमार विद्यार्थी, विकास चौरसिया, शाहिद अख्तर, संजीत मेहता, संदीप मौर्या, इरफान अंसारी, प्रदीप गुप्ता, उपेंद्र कुमार, श्रीनाथ श्री, सुनील सिंह, रवि प्रजापति आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse