टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। प्रखंड के पुनाई विरहोर टोला के करीब बीस परिवार के लोग तीन महीने से अंधेरे में थे। यहां का ट्रांससफार्मर कई महीनों से जला हुआ था पर किसी ने भी ट्रांसफार्मर बदलने की पहल नहीं की। यहां के चार बिरहोर परिवार के 16 सदस्य धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म स्वीकार कर लिए थे जिसके बाद पंचायत के मुखिया अनिल कुमार देव ने पहल करते हुए सभी सदस्यों की घर वापसी अपने धर्म मे कराई थी।
धर्म वापसी के लिए आयोजित कार्यक्रम में मुखिया अनिल ने विरहोर टोला को गोद लेने की घोषणा की थी। अपने किये गये वादे के मुताबिक उन्होंने यहां के जले 25 केवीए ट्रांसफार्मर को बदलते हुए नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया, जिसके बाद विरहोर टोला में बिजली बहाल हो गई। बिजली आते ही विरहोर टोला के लोग खुशी से झूम उठे। बिरहोरों ने मुखिया को धन्यवाद देते हुए उनका तहे दिल से आभार ब्यक्त किया।
उनका कहना है कि धर्म परिवर्तन का जो बदनामी का दाग उनके टोले में लगा था वो मुखिया के प्रयास से धूल गया अब वे कभी किसी लालच में पड़कर धर्म परिवर्तन करने की बात सोच भी नही सकते है। ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए ग्रामीणों ने मुखिया की साथ कोडरमा सांसद प्रतिनिधि मिठू रविदास, भुनेश्वर पटेल, अजीत कुमार, जगतपाल राणा, प्रदीप यादव, सावन कुमार और राजेश कुमार सहित अन्य लोगों को धन्यवाद दिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse