टीम एबीएन, धनबाद/ रांची। धनबाद रेल मंडल के कोडरमा गया रेल खंड स्थित टनकुप्पा स्टेशन के पास मालगाड़ी की 3 बोगियां बेपटरी हो गई है। इस हादसे के बाद अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। वहीं, इस रूट से चलने वाली कई ट्रेनों को मार्ग बदलकर चलाया जा रहा है। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि धनबाद मंडल के कोडरमा गया रेलखंड के बीच टनकुप्पा स्टेशन पर मंगलवार 27 दिसम्बर की सुबह 3.15 बजे प्वाइंट संख्या 51/एबी अप लाइन पर मालगाड़ी के 3 वैगन के बेपटरी होने के कारण अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। सूचना मिलते ही मौके पर गोमो एवं गया से दुर्घटना राहत यान पहुंच चुका है और पटरी से मालगाड़ी को हटाया जा रहा है। इधर, दुर्घटना के कारण कई ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित कर किया जायेगा वहीं कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
मार्ग बदल कर चलाई जा रही ट्रेनें जिन्हें वाया गोमो-धनबाद- प्रधान खंटा- कुलटी- झाझा- पटना- पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं. होकर किया गया है, उनमें 1. 13009 हावड़ा- योगनगरी ऋषिकेष दून एक्सप्रेस, 2. 12311 हावड़ा- कालका मेल, 3. 12938 हावड़ा- गांधीधाम एक्सप्रेस, 4. 12825 रांची-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस, 5. 22307 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस, 6. 12321 हावड़ा-छत्रपति महाराज शिवाजी टर्मिनस एक्सप्रेस, 7. 12987 सियालदह-अजमेर सुपर फास्ट एक्सप्रेस शामिल हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse