झारखंड : महिला-पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में

 

टीम एबीएन, रांची। भुनेश्वर में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स हॉकी झारखंड पुरुष और महिला दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल में अपने अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गई। पुरुष टीम ने उत्तरप्रदेश को 5-2 से तथा महिला टीम ने मिजोरम को 5- 1 से पराजित किया। 

20 से 30 दिसंबर 2022 तक भुवनेश्वर में आयोजित क्वालीफाई खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंडर-18 हॉकी प्रतियोगिता में हॉकी झारखंड के महिला एवं पुरुष दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल में अपने अपने मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिये। मंगलवार को पुरुष वर्ग के खेले गए मैच में हॉकी झारखंड ने हॉकी उत्तरप्रदेश को 5-2 से पराजित किया। इस मैच में हॉकी झारखंड की ओर से अमर दीप सम्राट कुजूर, अभिषेक तिग्गा, जोसेफ टोपनो, सुमित बरवा और सुखनाथ गुड़िया ने एक-एक गोल किया। वहीं हॉकी झारखंड महिला टीम ने हॉकी मिजोरम को 5-1 गोल से पराजित की, जिसमें प्रमोदनी लकड़ा ने दो गोल और रजनी केरकेट्टा,संजना होरो तथा निशा मिंज ने एक एक गोल की।

झारखंड टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा, हॉकी इंडिया के महासचिव सह झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार, मनोज कोनबेगी, चंद्रायानी मजूमदार, माइकल लाल, बिगन सोय, असरिता लकड़ा, सुरजीत झा, संजीव झा, झारखंड खेल प्राधिकरण के देवेंद्र सिंह सहित हॉकी झारखंड एवम खेल विभाग के पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों ने बधाई दी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse