गया : इंटरनेशनल फ्लाइट से आके 4 लोग मिले कोरोना संक्रमित

 

टीम एबीएन, गया/ पटना। बिहार के गया जिले में कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां दलाई लामा के कार्यक्रम में शामिल होने आए 4 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये सभी बैंकॉक और म्यांमार से पहुंचे थे। 24 दिसबंर को सभी इंटरनेशन फ्लाइट से बोधगया आए थे। 25 दिसंबर की शाम तक रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। इनमें से 2 लोगों को होटल में आइसोलेट किया गया है। तीसरा वापस दिल्ली लौट चुका है। और चौथा लापता है। इस घटना के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

क्या बोले गया के डीएम
गया के डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने बताया कि गया एयरपोर्ट पर 20 दिसंबर को बैंकॉक से आए विमान पर सवार यात्रियों की कोरोना की जांच आरटीपीसीआर करायी गयी थी। जिसकी रिपोर्ट रविवार को आई, इनमें से तीन कोरोना संक्रमित मिले, तीनों इंग्लैंड के रहने वाले हैं, जिन्हें बोधगया के एक होटल में होम आइसोलेट कर दिया गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse