जहां था कभी कूड़े का ढेर, वहां है अब पार्क, जानें मेयर ने कैसे बदली पलामू की सूरत

 

टीम एबीएन, पलामू/ रांची। पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर में जहां पहले कूड़े-कचड़े का ढेर लगा रहता था। आज उस स्थान पर नगर निगम के द्वारा पार्क बनाया गया है। मेदिनीनगर नगर निगम के द्वारा मेदिनीनगर शहर के बड़ा तालाब का सौंदर्यीकरण कर उसे अंबेडकर पार्क में परिवर्तित कर दिया गया है। नगर निगम की मेयर अरुणा शंकर और डिप्टी मेयर मंगल सिंह की पहल से शहरवासियों को अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताने के लिए पार्क का निर्माण कराया गया है। 

मेदिनीनगर शहर में अब तक एक भी पार्क नहीं था लेकिन अब पार्क बनने से शहरवासियों को काफी फायदा मिल रहा है। सभी अपने परिवार वालों के साथ पार्क में आकर पार्क का आंनद उठा रहे हैं। पार्क में बैठने के लिये कुर्सियां लगायी गयी हैं। बच्चों को खेलने के लिए झूला समेत कई और चीजों को भी लगाया गया है। वहीं पार्क के चारों ओर फूल के पौधे, सदाबहार वृक्ष, रंग-बिरंगी लाइट और झरना लगाये गये हैं।

नगर निगम की मेयर और डिप्टी मेयर ने कहा कि मेदिनीनगर नगर बने पांच साल हो गया है। शहर में काफी विकास हुआ है। शहर में नगर निगम बनने के बाद तीन बड़े पार्क का निर्माण कराया गया है, ताकि शहरवासियों को शहर में घूमने की कोई जगह मिल सके, सभी पार्क करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई है। वहीं शहर वासी कहते हैं कि पहले शहर में एक भी पार्क नहीं था, लेकिन अब मेयर और डिप्टी मेयर के प्रयास से शहर में अच्छे पार्क का निर्माण करवाया गया है। 

पार्क बनने के बाद अब वे पार्क में आकर घूमते हैं और पार्क का आंनद उठाते हैं, शहर के लोग अब जब भी समय बिताना होता है पार्क में चले आते हैं। नगर निगम की पहल से अब मेदिनीनगर शहर में बहुत सारी सुविधाएं शहरवासियों को दी जा रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse