दिल्ली के रामलीला मैदान में भारतीय किसान संघ की देशव्यापी रैली में गरज रहे किसान

 

टीम एबीएन, दिल्ली/रांची। भारतीय किसान संघ झारखण्ड प्रदेश से किसान गर्जना रैली में भाग लेकर झारखण्ड के किसान और साथ में किसान संघ के सभी पदाधिकारी गण, प्रदेश अध्यक्ष जय सिंह, महामंत्री प्रकाश नारायण, धीरेन्द्र अग्रवाल, प्रदेश मंत्री दीपक, प्रदेश कार्यकारणी शिव जी, रांची से कामेश्वर मुंडा, देवघर से उदय महराज, डीओ साहेब, हजीराबाग से इन्द्रनारायण कुशवाहा, लातेहार से बबन जी के सामूहिक नेतृत्व में झारखंड राज्य से हजारों किसान गर्जना रैली में शामिल हुए। 

साथ ही बुढ़मू प्रखण्ड अध्यक्ष चन्दन और रातू प्रखंड अध्यक्ष बेनी साहू के नेतृत्व में हजारों महिला और युवा किसानों ने भाग लिया। साथ ही  दिल्ली के रामलीला मैदान में झारखंड राज्य के तरफ से प्रकाश नारायण ने झारखंड के किसानों के तरफ से मंच पर अपनी विचार प्रगट किया। साथ ही 70 वर्षों से पुरानी मांग लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य की मांग को जल्द से जल्द पूरा करने एवं युवा किसानों की समस्या से अवगत कराया। बताया कि किस तरह से किसान की स्थिति दयनीय हो रही है और गांवों से युवाओं का पलायन हो रहा है। इसके समाधान के लेकर भारत के प्रधानमंत्री मोदी से इस बजट में मोदी जी से एसटी हटाने, किसान सम्मान निधि को 18,000 करने की मांग को जल्द से इसी वर्ष के  बजट में प्रावधान किये जाने की मांग की। जय जवान। जय बलराम। जय किसान...।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse