टीम एबीएन, रांची। 30 दिसम्बर से 2 जनवरी 2022 तक केरल में 57वां राष्ट्रीय जूनियर कलात्मक जिमनास्टिक चैंपियनशिप का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता को लेकर 19 से 23 दिसंबर तक चक्रधरपुर में कंडीशनिंग कैप आयोजित किया गया है।
राज्य भर से भाग लिये जिम्नास्ट को उनके अच्छे प्रदर्शन के आधार पर कंडीशनिंग कैम्प के चुना गया है। लिए कुल 14 जिम्नास्ट आज चक्रधरपुर पहुंचकर जितेंद्र कुमार और देव पूजन के देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण के अंत में अच्छे प्रदर्शन आधार पर जूनियर मेन्स कलात्मक जिमनास्टिक और जूनियर वुमन कलात्मक जिमनास्टिक के लिए पांच-पांच खिलाड़ी का चयन कर झारखंड टीम का गठन किया जायेगा।
जूनियर मेन्स कलात्मक जिमनास्टिक : 1. टोनु गोपाल 2. विट्टु कुमार 3. प्रवेश कुमार 4. पवन कुमार 5. अमर कुमार महतो 6. प्रेमेश्वर राय 7. अयुश स्वान्सी
जूनियर वुमन कलात्मक जिमनास्टिक : 1.सपना कुमारी 2. विरिन्दा तिर्की 3. सपना कुमारी 4. रिधिमा कोसिक 5. मुस्कान गुप्ता 6. तनुश्री कुमारी 7. खुशी कुमारी
इस कंडीशनिंग कैंप का संचालन रेलवे के प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार और देव पूजन के देख रेख में किया जायेगा। यह जानकारी झारखंड जिम्नास्टिक संघ के कार्यकारी सचिव राजीव रंजन ने दी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse