दारू : स्नेहदीप होलीक्रॉस आवासीय विद्यालय में निशि पांडेय ने बांटे कंबल

 

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। सदर प्रखंड के हुटपा पंचायत के बनाहप्पा में स्नेहदीप होलीक्रोस आवासीय विद्यालय में एड्स पीड़ित बच्चों के बीच सामजसेवी निशि पांडेय ने 170 कंबलों का वितरण किया। इस विद्यालय में वर्ग प्रथम से आठवीं तक के दूर दराज के बच्चे पढ़ते हैं। विद्यालय में कुल 170 बच्चों में 48 बच्चे एड्स से संक्रमित है जिन सभी के पढ़ाई और आवासीय सुविधा स्नेहदीप संस्था करती है।

इस बारे में महिला युवा सामजसेवी निशि पांडेय ने कंबल वितरण करने के दौरान बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी की विद्यालय में एड्स पीड़ित बच्चे पढ़ते हैं तो उनकी इक्षा विद्यालय भ्रमण और बच्चों के लिए कुछ करने की हुई इसीलिए वह विद्यालय आई और यहां आकर उन्हें काफी अच्छा महसूस हुआ।

निशि ने विद्यालय की प्रबंधक सिस्टर ब्रिटो की तारीफ करते हुए कहा कि यहां के बच्चों को काफी अच्छे ढंग से रखा गया है। विद्यालय में बच्चों का अनुशाशन और प्रबंधन लाजवाब है। पहली बार विद्यालय आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा वो आगे भी विद्यालय आएंगी और  जितना संभव होगा वो बच्चों की मदद करने का प्रयास करेंगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse