टीम एबीएन, बरकट्ठा/ हजारीबाग। एक तरफ कहीं न कहीं दहेज के लिए लड़कियों को हत्या जैसी खबर सुनने को मिलती है। वहीं दूसरे ओर समाज में ऐसे कई लोग है जो लड़कियों के लिए वरदान साबित होते हैं। आज हम बात कर रहे हैं बरकट्ठा प्रखंड के ग्राम पंचायत कपका निवासी देवशंकर पंडित पिता वेदों दास व लड़की काजल कुमारी पिता स्व भोला दास अटका बिहारो निवासी की। जो सात सात फेरे लिये। समाज में इनकी चर्चा खूब हो रही है।
स्थानीय सेवादारों ने बताया कि शादी महज 17 मिनट में हुई। इसे रमेणी विवाह कहते हैं। जात पात, ऊंच नीच नहीं देखा जाता है। कोई लेन-देन नहीं हुई है। सादगी से शादी संपन्न हुई है। शादी के बाद दूल्हा दुल्हन को धार्मिक पुस्तक भेंट की गई। कपका में शादी की रस्में पूरी की गई। मौके पर पंचायत समिति सदस्य डालेश्वर पंडित, महावीर पंडित, मनोज पंडित, नागेश्वर पंडित, बसंत पंडित, टेको पंडित, संतोष पंडित, हीरालाल पंडित, रामलाल पंडित, रूपलाल पंडित, सुरेंद्र पंडित, अशोक सिंह के अलावे कुम्हार जाति के लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse