चरही : तापिन साउथ ओपनकास्ट परियोजना में मना 65वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह

 

चरही (हजारीबाग)। सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र के तापिन साउथ ओपनकास्ट परियोजना में सोमवार को 65वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। खान सुरक्षा सप्ताह 19 दिसंबर से लेकर 28 दिसंबर तक मनायी जायेगी। खान सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन तापिन साउथ परियोजना कार्यालय में परियोजना अधिकारी एके दिवाकर के द्वारा खान सुरक्षा का झंडोत्तोलन किया गया। मौके पर सभी अधिकारी और कर्मचारी ने खान सुरक्षा का शपथ ग्रहण किया।  

इस अवसर पर मैनेजर एसके सिंह, खान सुरक्षा अधिकारी भूषण कुमार, कार्मिक प्रबंधक सारांश कुमार, विकास कुमार, क्षितिज कुमार, देवानंद कुमार, रंजीत कुमार, अजीत कुमार पांडेय, बिनोद कुमार सिंह, त्रिवेणी महतो, अमरजीत कुमार, अजीत कुमार, प्रमोद कुमार साव, लोकेश कुमार, सुरक्षाप्रहरी कृष्णा महतो, गणेश मुंडा, हाजरी बाबू रामाशिष देव, दसो महतो, सहित सीसीएल के कर्मचारी उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse