टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। जेएससीए के द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन चंदवारा पुलिस लाइन में कोडरमा ने जामताड़ा को 2 विकेट से हराकर जीत का सिलसिला जारी रखा। पहले बल्लेबाजी करते हुए जामताड़ा की टीम ने 184 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें अंकित बाउरी 14, रोहित कुमार 47, अनिकेत कुमार 59, तौसिफ 21, मोहम्मद मुदस्सर 13 और गौरव कुमार ने 6 रनों की पारी खेली। कोडरमा की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक, विशाल, अंकित, रूहान कुशवाहा ने एक-एक विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी कोडरमा के टीम ने 2 विकेट पहले मैच को जीत लिया।
इसमें साकिब ने 24, प्रियेश वर्णवाल ने 49, धीरज कुमार ने 21, कुश कुमार ने एक, सुमित कुमार ने 10, सागर कुमार ने 4, अमन कुमार ने 21, अंकित यादव ने 19 और रुहान कुशवाहा ने 7 रनों की पारी खेली। प्रदर्शन के आधार पर कोडरमा के प्रियेश वर्णवाल को मैन आॅफ द मैच का खिताब दिया गया। उमेश पाठक और अमित हाजरा ने अंपायर की भूमिका निभाई। जबकि स्कोरर के रूप में गजेंद्र कुमार और रेफरी के रूप में शब्बीर हुसैन मौजूद थे। मौके पर केडीसीए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, सचिव दिनेश सिंह, आलोक पांडेय, सुधांशु शेखर्र सुरेंद्र प्रसाद समेत कई खेल प्रेमी मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse