टीम एबीएन, हजारीबाग/ रांची। पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड (पीवीपीएल), इटली के पियाजियो ग्रुप की 100 फीसदी सब्सिडिएरी, छोटे कमर्शल वाहनों की प्रमुख निर्माता और 3 व्हीलर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी, ने 2 नए इलेक्ट्रिक 3-व्?हीलर्स लॉन्च किए हैं। इसमें यात्री सेग्मेंट में आपे ई-सिटी एफएक्स मैक्स और कार्गो सेगमेंट में आपे ई-एक्सट्रा एफएक्स मैक्स शामिल हैं। नए वाहनों का उद्घाटन भारत में इटली के राजदूत महामहिम श्री विन्सेंजो डी लुका ने किया। इस अवसर पर पियाजियो व्हीकस प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी श्री डिएगो ग्रैफी, पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड में इलेक्ट्रिक व्हीकल और एक्सपोर्टर्स के ईवीपी और बिजनेस हेड सुधांशु अग्रवाल के साथ भारत सरकार के आमंत्रित प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। नई उत्पादों की पेशकश के साथ पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड ने इंडस्ट्री के मुख्य भागीदारों के साथ समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए, जिससे भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए मजबूत आधारभूत ढांचे के निर्माण के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ना कंपनी ने सुनिश्चित किया।
नए वैरिएंट्स आपे ई-सिटी एफएक्स मैक्स और आपे ई-एक्सट्रा एफएक्स मैक्स की ड्राइविंग रेंज बेहतरीन है। 12 इंच के टायरों के आकार के साथ यह बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस प्रदान करते हैं। दूसरे फीचर्स के साथ इसके ग्रेड की क्षमता को भी सुधारा गया है। इस ईवी रेंज को पियाजियो की बारामती की फैक्ट्री में पूरी तरह महिलाओं की टीम ने ही असेंबल किया है। फिक्सड बैटरी सोल्यूशन के साथ मिलने वाले आपे ई-सिटी एफएक्स मैक्स और आपे ई-एक्सट्रा एफएक्स मैक्स में इटली की सर्वश्रेष्ठ डिजाइन की विरासत है। ये इलेक्ट्रिक वाहन नए और आकर्षक बेजेल और आंखों को आकर्षित करने वाले ग्राफिक्स के माध्यम से किसी का भी ध्यान अपनी और खींच लेते हैं। नए एफएक्स मैक्स के लिए स्वैप की जाने वाली बैटरी का विकल्प जल्द उपलब्ध होगा।
नई आपे एफएक्स मैक्स रेंज आधुनिक बैटरी की शानदार परफॉर्मेंस के साथ मिलती है, जिसके नतीजे के तौर पर यह लंबे समय तक चलते है, उपभोक्ताओं की कमाई में बढ़ोतरी करते हैं और यूजर को स्वामित्व की प्रभावी लागत प्रदान करते हैं। लोगों को रेंज की किसी भी चिंता से मुक्ति देने के लिए इस वाहन की रिजर्व रेंज 5 किमी तक रखी गई है। 12 इंच के बड़े टायर ड्राइवर को बेहतरीन राइडिंग के साथ हैंडलिंग का भी अनुभव प्रदान करते हैं। ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर ड्राइविंग के दौरान वाहन का कंट्रोल गजब का रहता है, जिससे आपकी यात्रा तो सुरक्षित होती ही है, इसके साथ ही दूर-दराज के इलाकों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। ड्राइविंग के समय बेहतर दृश्यता और कंट्रोल के लिए गाड़ी के सीट की ऊंचाई को भी एडजस्ट किया जा सकता है। आधुनिक टेलीमेटिक्स 2.0 ड्राइवरों को बेहतर नैविगेशन की सुविधा देता है। यह गाड़ियों के बेड़े के मालिकों को बेहतरीन और प्रभावी ढंग से फ्लीट को मैनेज करने की इजाजत देते हैं।
इस लॉन्च इवेंट में पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड ने 2023 में भारत में 24 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों की चरणबद्ध डिलिवरी के लिए कई प्रमुख ईवी कंपनियों के साथ रणनीतिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इनमें सन मोबिलिटी, थ्री व्हील्स यूनाइटेड, जिंगो, सिटी लिंक, एमप्लस सोलर, मैजेन्टा मोबिलिटी, मूविंग और एमबीएसआइ शामिल हैं। इनमें से, 10 हजार से अधिक वाहनों को भारत में 14 से अधिक शहरों में कार्गो एवं यात्री दोनों वर्गों के लिए सन मोबिलिटी के साथ साझेदारी में लाया जाएगा। पियाजियो इंडिया कार्गो एवं यात्री वाहनों के लिए अपनी आक्रामक रिटेल फाइनेंस स्कीम के साथ थ्री व्हील्स यूनाइटेड के साथ भी साझेदारी कर रही है।
पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी श्री डिएगो ग्रैफी ने लॉन्?च के मौके पर कहा कि मैं भारत में इटली के राजदूत विंसेंजो डी लुका को हमारे नए वाहनों को लॉन्च करने के लिए अपना कीमती समय निकालने के लिए धन्यवाद देता हूं। भारत में लाइट कार्गो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी वाहनों में अग्रणी वाहन के रूप में हमें अपने पोर्टफोलियो में आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स और आपे ई एक्सट्रा एफएक्स मैक्स को शामिल कर बेहद खुशी हो रही है। इंजीनियरों और आरएंडडी की हमारी प्रतिशाशाली टीम ने बेहतर रेंज, ग्रेड क्षमता और सामान ढोने की क्षमता के साथ नई आपे एफएक्स मैक्स रेंज डिजाइन की है। इसके साथ ही प्रतिस्पर्धी स्वामित्व की कुल लागत से कंपनी ग्राहकों को उनके खर्च किए गए रुपये का बेहतरीन मूल्य प्रदान कर रहा है। हमारा मानना है कि नई रेंज के वाहन कारोबारियों को उनके व्यापार में काफी मुनाफा दिलाएंगे। गतिशीलता के भविष्य पर निगाह रखते हुए पियाजियो के वाहन वैकल्पिक ईंधन को अपनाने के अपने मिशन में भारत को आगे बढ़ाने की कोशिश लगातार जारी रखेंगे।
पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और एक्सपोर्ट्स 2 डब्ल्यू और 3 डब्ल्यू रेंज के ईवीपी और बिजनेस हेड श्री सुंधांशु अग्रवाल ने नई रेंज के बारे में कहा कि हमें अपने इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर के पोर्टफोलियो में आपे ई-सिटी एफएक्स मैक्स और आपे ई-एक्सट्रा एफएक्स मैक्स में शामिल कर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। इन दोनों वैरिएंट्स को उपभोक्ताओं से विस्तृत फीडबैक लेकर विकसित किया गया है। इसके निर्माण में वाहन की रेंज और अलग-अलग सड़कों पर गाड़ी की परफॉर्मेंस पर सबसे ज्यादा फोकस किया गया है। यह हमारी सबसे अलग हटकर ट्रांसपोर्ट सोल्यूशन मुहैया कराने के हमारे सिद्धांत के अनुकूल है। यह वाहन भारतीयों की जरूरत के लिए भारत में निर्मित है। इसे विदेशी बाजारों में भी निर्यात किया जाएगा। कम मेंटेनेंस लागत, इंडस्ट्री में बेस्ट वारंटी, एडवांस टेक्नोलॉजी, लंबी रेंज के अलावा कई फीचर्स हैं। एफएक्स मैक्स रेंज उपभोक्ताओं की कमाई को और बढ़ायेगा। मैं अपने साझीदारों को उनके लगातार सहयोग और पियाजियो के प्रॉडक्ट्स में भरोसा बरकरार रखने के लिए धन्यवाद देता हूं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse