झारखंड : विधानसभा का शीतकालीन सत्र हंगामेदार होने की उम्मीद

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन 21 दिसंबर को अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। चौथे दिन 22 दिसंबर को विभागों द्वारा विधेयक सदन पटल पर रखे जायेंगे। पांचवें और आखिरी दिन 23 दिसंबर को राजकीय और गैर सरकारी संकल्प होंगे।

यूपीए की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम सहित सभी नेताओं ने नियोजन नीति समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की। इधर, सदन में पहले दिन शोक प्रकाश के साथ सदन की कार्यवाही स्थगित होगी। दूसरे दिन 20 दिसंबर को प्रश्नकाल के बाद सदन में सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 का द्वितीय अनुपूरक बजट लेकर आयेगी। झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज सोमवार (19 दिसंबर) से है। पांच दिनों के सत्र को लेकर पक्ष-विपक्ष ने रणनीति तैयार कर ली है। 

पक्ष और विपक्ष ने रविवार की शाम को बैठक कर सत्र को लेकर रणनीति बनायी। सदन में साहिबगंज के बोरियो में 22 वर्षीया आदिम जनजाति पहाड़िया युवती की हत्या का मामला गरमायेगा। भाजपा इसे विधि-व्यवस्था का मुद्दा बना कर सदन के अंदर और बाहर सरकार को घेरेगी। हाईकोर्ट द्वारा नियोजन नीति रद्द करने के मुद्दे पर भी विपक्ष सरकार को घेरेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse