"दरियादिल दिलदार" की कहानी... 50 टुकड़े में हुई दूसरी पत्नी रविता पहाड़िन

 

  • मुस्लिम पति ने आदिवासी पत्नी के किये 50 टुकड़े
  • साहिबगंज के दिलदार अंसारी ने किया जघन्य कांड
  • रविता पहाड़िन से की दूसरी शादी, फिर कटर से काट डाला

टीम एबीएन, साहिबगंज/ रांची। दिल्ली में श्रद्धा के प्रेमी द्वारा 35 टुकड़े किए जाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि झारखंड के साहिबगंज में उससे बड़ा वारदात सामने आया है। एक मुस्लिम पति ने अपने आदिवासी पत्नी की न सिर्फ हत्या की, बल्कि उसके लाश को कटर से 50 टुकड़े में काटकर जानवरों को खाने के लिए जहां-तहां फेंक दिया। 

बाेरियो में 25 वर्षीय महिला रबिता पहाड़िन को पति दिलदार अंसारी और उसके घरवालों ने मिलकर उसकी हत्या कर शव के 50 टुकड़े कर दिए और फिर अलग-अलग जगहों पर शव के टुकड़े को फेंक दिया। पुलिस की माने तो प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि रविता पहाड़िन की हत्या उसके ससुराल वालों ने मिलकर की है।

घटना का मुख्य आरोपी रविता के पति दिलदार का मामा मोइनुल हक है और घटना के बाद वह फरार हो चुका है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। फिलहाल इस मामले में मृतका के पति दिलदार अंसारी और सास मरियम खातून सहित कुल 7 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच सीआईडी कर रही है। वहीं राज्य सरकार ने जांच के लिए एस आई टी का भी गठन किया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse