झारखंड : नक्सलियों का टिफिन बम बरामद, कार्रवाई में जुटी पुलिस

 

टीम एबीएन, लातेहार, रांची। लातेहार में पुलिस ने नक्सलियों के चातम जंगल में छापामारी अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस को देसी पिस्टल, टिफिन बम और केन बम समेत अन्य विस्फोटक मिले हैं। बरामद विस्फोटों को सीआरपीएफ के बम निरोधक दस्ता ने निष्क्रिय कर दिया। पुलिस जंगर के अन्य हिस्से में जांच कर रही है। 

नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक बार फिर कामयाबी मिली है। इन्हें नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जंगल में छिपाकर विस्फोटक रखे गये थे। नक्सल ऑपरेशन के दौरान सीआरपीएफ जवानों ने विस्फोटकों को बरामद कर लिया है। साथ ही सीआरपीएफ की 214वीं बटालियन के कमांडेंट केडी जोशी के निर्देश पर लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के चातम जंगल में छापामारी अभियान चलाया जा रहा था। सीआरपीएफ को घने जंगल में एक गड्डे में छिपाकर रखा गया एक देसी पिस्टल, पांच-पांच किलोग्राम के दो सिलिंडर बम, एक-एक किलोग्राम के दो टिफिन बम, दो किलोग्राम का एक केन बम, पांच डेटोनेटर व बिजली का तार मिला है। 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लातेहार के जंगल से बरामद विस्फोटों को सीआरपीएफ के बम निरोधक दस्ता ने निष्क्रिय कर दिया। इस छापामारी अभियान में द्वितीय कमान अधिकारी अभिनव आनंद व सहायक कमांडेंट बेंजामीन सुन्डी के अलावा सीआरपीएफ-214 बटालियन के जवान शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse