घाघरा। घाघरा थाना क्षेत्र के सरांगो गांव के समीप 16 सितंबर को ट्रक ड्राइवर रामनाथ उराव की हत्या में संलिप्त गांव के ही पति टेमना महतो पत्नी सुगंती देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। घटना की जानकारी प्रेस वार्ता करते हुए जिला पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी मनीष चंद्र लाल ने बताया कि ट्रक ड्राइवर की हत्या अवैध संबंध को लेकर किया गया था।रामनाथ की हत्या कुल्हाड़ी से मारकर की गई थी। टेमना ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह ट्रक में खलासी का काम करता था। खलासी का काम करने के बाद जब घर लौटा तो घर का दरवाजा बंद था और उसकी पत्नी सुगंती रामनाथ के साथ अवैध संबंध बना रही थी।जिससे वह रंगे हाथ पकड़ लिया और गुस्से में आकर घर में रखे कुल्हाड़ी से रामनाथ के सर पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चंद्रनाथ को खुद और पत्नी ने उठाकर पोखरा टोली बाघ डेगवा नाला के समीप जाकर फेंक दिया। बाद में रामनाथ की वहीं पर मौत हो गई। इस कांड का अनुसंधान करता कौशलेंद्र कुमार ने गंभीरता से जब केस की जांच की और कड़ाई से जब पूछताछ किया तो इसका खुलासा हुआ। अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बनाई गई थी।जिसमें थाना प्रभारी आकाश कुमार पांडे,सब इंस्पेक्टर कौशलेंद्र कुमार के अलावे पुलिस बल के जवान भी शामिल किए गए थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse