एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

 

गुमला। चैनपुर थाना क्षेत्र के मरवा इलाके में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक लाख के इनामी नक्सली राकेश उरांव उर्फ मनाकी उरांव को हथियार और विस्फोटकों के साथ गिरफ्तार किया है। भाकपा माओवादी सदस्य राकेश उरांव के खिलाफ गुमला के 8 थानों में विभिन्न अपराधों में मामला दर्ज है और पुलिस उसकी कई दिनों से तलाश कर रही थी। एसपी डॉक्टर एहतेशाम वकारीब के मुताबिक कुख्यात नक्सली बुद्धेश्वर के मारे जाने के बाद उसके दस्ते के सभी सदस्य गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर-उधर भागते फिर रहे हैं। जबकि पुलिस लगातार नक्सलियों पर दबिश बनाई हुई है। इसी दौरान रविवार को ये सूचना मिली थी राकेश उरांव मरवा जंगल में छिपा हुआ है। इस सूचना के बाद छापेमारी दल का गठन किया गया। मरवा जंगल में तलाशी के दौरान पुलिस को देखकर फरार होने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। राकेश उरांव की निशानदेही पर जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटकों को पुलिस ने बरामद कर लिया।नबरामद किए गए विस्फोटकों में एक देसी पिस्टल, एक पीस कारतूस, 5 पीस इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर सहित कई दूसरे शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक विस्फोटकों को पुलिस टीम को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से छिपाकर रखा गया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse