सरेंडर के बाद नक्सली गंगा प्रसाद राय की मौत

 

एबीएन डेस्क। नक्सली गंगा प्रसाद राय की शनिवार को (18 सितंबर) देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई है। पिछले महीने 4 अगस्त को दुमका पुलिस और एसएसबी के सामने आत्मसमर्पण करने के बाद वो जेल में बंद था। 17 अगस्त को उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए रांची रिम्स में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान नक्सली की मौत हो गई। रिम्स में इलाजरत कैदी फरार : रिम्स (रांची) की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए अपहरण और हत्या का आरोपी फरार हो गया। कृष्ण मोहन झा नाम के कैदी को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से इलाज के लिए रिम्स लाया गया था। मौका पाते ही रविवार को रिम्स के मेडिसिन वार्ड से वह फरार हो गया। इस घटना के बाद एकबार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले भी रिम्स से कैदी के फरार होने की घटना घट चुकी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse