रामगढ़ : बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

 

रामगढ़। रामगढ़-बोकारो NH-23 स्थित चितरपुर प्रखंड अंतर्गत मारंगमरचा के सिकनी मोड़ के पास शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों ही बाइक से अपने घर आ रहे थे और इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों ने ही हेलमेट नहीं पहना था।इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, घायल काे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान दुलमी प्रखंड अंतर्गत सिकनी निवासी टीपू कुमार (20) के रूप में की गई। टीपू अपने दोस्त पवन कुमार के साथ चितरपुर पेट्रोल पंप गया था। यहां से बाइक में पेट्रोल भरवा कर दोनों ही अपने घर सिकनी लौट रहे थे। इसी बीच किसी वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी और दोनों ही सड़क पर गिर गए। दोनों के सिर पर गंभीर चोट आई। टीपू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि पवन गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse