चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के टोकलो थाना क्षेत्र में माओवादियों एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए पोस्टरबाजी की। माओवादियों ने भारीनिया चौक पर पोस्टरबाजी की है। घटना शुक्रवार रात की है। इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने भारीनिया चौक आकर पोस्टर को अपने कब्जे में लिया और जांच पड़ताल शुरू की। बताया जाता है कि माओवादी के एरिया कमांडर महाराज प्रमाणिक के आत्मसमर्पण करने के बाद यह पहला मौका है। जब माओवादियों ने इस क्षेत्र में पोस्टरबाजी की। पोस्टरबाजी होने से एक बार फिर टोकलो, कुचाई क्षेत्र में दहशत का माहौल फैल गया है। महाराज प्रमाणिक आत्मसमर्पण होने के बाद लोगों में माओवादी संगठन की धमक क्षेत्र में पूरी तरह से कम होने की बात कही जा रही थी, लेकिन पोस्टरबाजी ने एक बार फिर माओवादियों की क्षेत्र में मौजूदगी को स्पष्ट कर दिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse