हजारीबाग। विश्वकर्मा पूजा के दिन झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। हजारीबाग पुलिस ने एक और उग्रवादी को धर दबोचा है। गुप्त सूचना पर झारखंड पुलिस और CRPF की 22/बीएन बटालियन चरही थाना क्षेत्र के बहेरा तालाब के पास के छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान में JPC के एक सदस्य राजेश गंझु उर्फ बिपुल गंझु को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से प्वाइंट 315 बोर का एक राइफल व प्वाइंट 315 बोर का 9 पीस जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार उग्रवादी और बरामद हथियार को चरही थाना के सुपुर्द कर दिया गया है। CRPF की टीम तीन दिनों से इस छापेमारी अभियान में लगी हुई थी। खोजी कुत्ते की मदद से हथियार को बरामद किया गया है। पिछले महीने ही हजारीबाग पुलिस ने भाकपा माओवादी कमांडर प्रदुमन शर्मा को गिरफ्तार की थी। इसकी गिरफ्तारी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र से की गई थी। नक्सली प्रदुमन 25 लाख का इनामी था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse