टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। प्रखंड मुख्यालय में आत्मा संस्था के द्वारा बुधवार को किसानों के बीच सरसो के बीज बांटे गए। प्रखंड मुख्यालय में आत्मा की कार्यालय में सुबह से ही महिला किसानों की काफी भीड़ जमा रही। इस बारे में एटीएम निहारिका सिन्हा और बीटीएम बिलास कुमार ने बताया कि पूरे प्रखंड के 225 परिवारों के बीच 450 किलो सरसो के बीज का वितरण करना है। बुधवार को रामदेव खैरिका, हरली और मेड़कुरी खुर्द पंचायत के किसानों के बीच बितरण किया गया। एक पंचायत के 25 किसानों के बीच दो-दो किलो का बीज पैकेट का दिया गया हालांकि बीज लेने को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे उनमें से काफी लोगों को बीज नही मिल पाया जिस कारण वे काफी निराश नजर आये। बीज वितरण करने के दौरान जिला पार्षद गीता देवी, समाजसेवी प्रभात सिंह, मोहम्मद फारुखउद्दीन आदि मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse