टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। चरही पंचायत के कासियाडीह और बिराखाप के गांव प्रधान, जोगवा, नायके व महिलाओं व बुद्धिजीवियों ने लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गढ़ में आयोजित दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय संथाल सरना धर्म महासम्मेलन में शामिल हुए। लुगू बुरु घंटा बाड़ी धोरोम गढ़ का दर्शन किये। मौके पर समाजसेवी आनंद सोरेन, चरही मुखिया महादेव सोरेन व पूर्व मुखिया महादेव सोरेन ने सभी गांव प्रधानों, नायके, जोगवा, महिलाओं व बुद्धिजीवियों को हरा गमछा देकर सम्मानित किया। समाजसेवी आनंद सोरेन ने कहा कि लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाड़ संथाल आदिवासियों का धरोहर है। इससे संजोये रखने की जरूरत है। महालाल हांसदा ने कहा कि संताल आदिवासी समुदाय को अपनी संस्कृति को बचाने के साथ साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी विशेष घ्यान देने की जरूरत है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी आनंद सोरेन, झारखंड आदिवासी दलित मंच का संयोजक महालाल हांसदा, चरही मुखिया संझली देवी, पूर्व मुखिया महादेव सोरेन, फिलन होरो, रमेश सोरेन, राजू सोरेन, शिवराम सोरेन, सुरजन सोरेन, सुरेश टुडू, जगलाल सोरेन, लक्ष्मण हेंब्रम, सिबना सोरेन, लखन हेंब्रम, बोथा बेसरा, बंसी मरांडी, चरण हेंब्रम, महादेव हांसदा, देना हांसदा, मोतीलाल सोरेन, महादेव हांसदा, बाबूलाल मांझी, सलखन सोरेन, जगदीश मुर्मू, महादेव टुडु, रूपलाल टुडू, प्रकाश टुडु, बिशून मुर्मू, चारो हांसदा, बाबूलाल हांसदा, शिवराम हांसदा, बिल्ला सोरेन, जीवन सोरेन, पार्वती मरांडी, फुलकी हांसदा, रूपणी हेंब्रम, मलको सोरेन, दिनी हांसदा, मूसली, बहामुनि हेंब्रम, सानिया मुर्मू सहित अन्य लोगों की अहम भूमिका रही।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse