एबीएन नॉलेज डेस्क। व्हॉट्सएप के वॉयस या वीडियो कॉल पर अब एक बार में 32 यूजर्स को एक साथ जोड़ सकेंगे। वहीं, 25 जीबी तक की फाइल भेज सकेंगे और एक ग्रुप में 1,024 सदस्यों को जोड़ सकेंगे। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि व्हॉट्सएप यूजर्स अपने समुदाय के 5,000 सदस्यों और यूजर्स को ब्रॉडकास्ट संदेश भी भेज सकेंगे। मेटा के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक पर यह जानकारी दी। इसमें उन्होंने कहा, आज हम व्हॉट्सएप पर समुदाय (कम्युनिटीज) शुरू कर रहे हैं। इससे ग्रुप बेहतर हो जायेंगे, क्योंकि सब-ग्रुप, कई थ्रेड, अनाउंसमेंट चैनल बनाये जा सकेंगे तथा और भी बहुत कुछ होगा। हम चैट के भीतर पोल की और 32 लोगों को एक साथ वीडियो कॉल करने की सुविधा भी शुरू कर रहे हैं। ये सभी एंड टू एंड एनक्रिप्शन के जरिये सुरक्षित हैं और आपके संदेशों की निजता बरकरार रहेगी। कंपनी ने इन सुविधाओं की घोषणा अप्रैल में की थी और अब इन्हें शुरू किया जा रहा है। अगले कुछ सप्ताह में ये सुविधाएं सभी यूजर्स को मिलने लगेंगी। मेटा का यह मंच चैट के दौरान सर्वेक्षण की सुविधा शुरू कर रहा है और अब 25 जीबी तक की फाइल के आदान-प्रदान की इजाजत भी दे रहा है। पहले उपयोगकर्ता 16 एमबी तक की फाइल भेज सकते थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse