टीम एबीएन, बड़कागांव। बड़कागांव मुख्य चौक से टैक्सी स्टैंड तक जाने वाली मुख्य सड़क में लगातार नाली का पानी सड़क पर आने से राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, वही गंदी बदबू से आसपास के दुकानदार एवं निवास करने वाले लोग काफी परेशान रहते थे।बड़कागांव वासियों समेत आने जाने वाले लोगों की समस्याओं को लेकर स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद काफी दिनों से स्थाई समाधान के लिए पहल कर रही थी, विगत दिनों उन्होंने कई अधिकारियों को लेकर बड़कागांव चौक का मुआयना किया था एवं लोगों को आश्वस्त किया था कि यथाशीघ्र इसका स्थाई समाधान निकाला जाएगा और इसी कड़ी में लगातार किए गए प्रयासों के बदौलत दिन गुरुवार को हजारीबाग में हुई डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक में बड़कागांव चौक मे होने वाले जलजमाव से मुक्त करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।इस अवसर पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि बड़कागांव मुख्य चौक में होने वाले जलजमाव से लोगों को बहुत जल्द निजात मिलने वाला है लगभग 10 लाख की लागत से ड्रेनेज सिस्टम बनाया जाएगा जिसके लिए बहुत जल्द निविदा प्रकाशित की जाएगी। उक्त आशय की जानकारी बैठक में मौजूद विधायक के निजी सहायक अमर कुमार ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse