दारू : प्रखंड और अंचल के कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर किया काम

 

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को अराजपत्रित कर्मचारी संघ से जुड़े प्रखंड के अंचल व कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर काला बिल्ला लगाकर काम किया। इस बारे में कर्मियों ने बताया कि मुख्यालय में कम कर्मी होने के कारण कार्य का बोझ अधिक रहता है जिस कारण उनकी मांगों में नए कर्मचारियों की बहाली, स्वास्थ्य बीमा, केंद्रीय कर्मियों के समान सुबिधा सहित कई अन्य मांगों को लेकर आज विरोध किया गया। सरकार ने यदि उनकी मांगें नही मानी तो वे आगे की रणनीति बनाकर आंदोलन को बढ़ाते हुए हड़ताल में भी जा सकते है। विरोध करने वालो में दिग्विजय सिंह, नीलम कुमारी, आशीष कुमार, रईस आजम,अजय कुमार पाल, रबिन्द्र कुमार, निरंजन कुमार, चंदा कुमारी, सुजीत कुमार, जिनिद डांग आदि शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse