टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व में राज्य के सभी प्रखंडों में 7 नवम्बर से लेकर 13 नवम्बर के बीच प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस बात की जानकारी मंडलों की संयुक्त बैठक में मंडल प्रभारी उदयभान नारायण सिंह के द्वारा बताया गया। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए मंडल प्रभारी ने कहा कि वर्तमान सरकार के क्रियाकलापों से जनता असंतुष्ट हैं। राज्य में खुलेआम लुटपाट, लोगों के दिनदहाड़े निर्मम हत्याएं, बालात्कार, अपहरण, इत्यादि जैसे घटनाएं दिन प्रतिदिन होते रहता है। आमजनता भय व दहशत में रह रहे हैं। सरकारी दफ्तरों में घुसखोरी चरम पर है। इन सब बातों को लेकर भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने धरना प्रदर्शन देकर विरोध किया जाना तय है। इस सम्बन्ध में बरही प्रखंड के दोनों मंडल के द्वारा संयुक्त रूप से 11 नवम्बर को प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाना तय किया गया है। उन्होंने ने कहा कि निर्धारित तिथि एवं समय पर सभी मंडल के पदाधिकारी सभी मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकतार्ओं को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने पर बल दिया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रभारी उदय भान नारायण सिंह, बरही पूर्वी मंडल अध्यक्ष बंधन यादव, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अमित साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता अंबिका सिंह, विधानसभा सांसद प्रतिनिधि संजीव कतरियार, महामंत्री डोमन पाण्डेय, युवा मोर्चा अध्यक्ष रितेश केशरी, पश्चिमी मंडल महामंत्री प्रमोद सिंह, नवल किशोर सिंह, नन्दलाल कुशवाहा, किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद प्रसाद, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष रामचंद्र टुडू, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रामशरण पासवान, मनोज कुमार, दिलीप गुप्ता, उपेंद्र सिंह, सुनील भुइयां, कृष्णा भुईयां, लक्ष्मी सिंह, सागर कुमार, सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse