टीम एबीएन, हजारीबाग। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय स्थित महात्मा गांधी नेशनल काउंसिल आॅफ रूरल एजुकेशन के प्रोजेक्ट एसोसिएट ने केबी वीमेंस कॉलेज का विजीट कर स्वच्छता विषयक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रोजेक्ट एसोसिएट सह मार्खम कॉलेज के प्रोग्राम आॅफिसर एवं जिला नोडल पदाधिकारी भोला नाथ सिंह ने स्वच्छता के पांच मुख्य बिंदुओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमें कैंपस से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक इन पांच बिंदुओं पर जागरूकता लाने की जरूरत है। इसमें सैनिटेशन एवं हाइजीन, वास्ट मैनेजमेंट, जल संग्रहन, ऊर्जा संग्रहन एव ग्रीनरी है। प्रोजेक्ट एसोसिएट ने कार्यशाला में उपस्थित सभी शिक्षकों एवं छात्र- छात्राओं से स्वच्छता के सभी पांच बिंदुओं पर बारीकी से जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से प्रकृति से सीमित आवश्यकता के अनुसार संसाधनों को प्रयोग में लाने की बात कही। प्रकृति में आवश्यकता से अधिक संसाधनों का दोहन नहीं करने कि सलाह दी। इस अवसर पर कॉलेज के प्रोग्राम आॅफिसर डॉ मीना सिंह ने स्वयंसेविकाओं से स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। कॉलेज की प्राचार्या डॉ किरण द्विवेदी ने कार्यशाला के प्रति रूचि लेकर विस्तृत जानकारी हासिल की। कार्यशाला के अंत में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यशाला में मुख्य रुप से कॉलेज की प्राध्यापिका डॉ शारदा शर्मा, डॉ प्रमिला कुमारी गुप्ता, शकुंतला कुमारी, डॉ अनुपमा सिंह समेत छात्राओं नेहा कुमारी, सोनी सिन्हा, मेहंदी कुमारी, सुनंदा कुमारी, पूजा कुमारी, अनिता कुमारी, साक्षी कुमारी, अर्चना टोप्पो ,निक्की कुमारी ,कुंदन कुमारी, गुलशन खातून ,देवी राजश्री समेत एनएसएस के स्वयंसेवकगण उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse