टीम एबीएन, हजारीबाग। जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की बैठक में। गुरुवार को सदर विधायक मनीष जायसवाल ने संपूर्ण जिले में लॉ एंड आॅर्डर के मद्देनजर महत्वपूर्ण जगहों पर सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापित किए जाने, हाथियों के हमले से जिला का कई इलाका प्रभावित है उन जगहों पर हाई पावर सोलर लाइट टॉर्च ग्रामीणों को उपलब्ध कराया जाए। ताकि हाथियों के हमले को रोकने में मदद मिल सके और जिले के सभी जेएसएलपीएस की सखी मंडलों के बैठने के लिए विशेष भवन की व्यवस्था करने के अलावे स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाड़ी केंद्रों के आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने जैसी ज्वलंत मामलों पर अपनी बात रखी और इन विषयों पर सुधार करने का विशेष आग्रह किया। विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की खुशी की बात है की जल्द ही पूरे जिले सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse