टीम एबीएन, इचाक (हजारीबाग)। प्रखंड के मंगुरा पंचायत की मुखिया मीना देवी ने बुधवार को पंचायत परिसर में एक सौ गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया। मुखिया ने कहा कि सरकार की ओर से पंचायत को 130 कंबल प्राप्त हुआ था। शेष कंबल अत्यंत गरीबों को चिन्हित कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि बढ़ती ठंड को देख गरीबों के बीच कंबल बांटा गया। नौ नवंबर को आयोजित होने वाले आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने एवं पदाधिकारियों के समक्ष अपने समस्याओं को रखने की अपील की। कंबल वितरण करने वालों में उप मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मण किशोर मेहता, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि छोटन प्रसाद मेहता, वार्ड सदस्य मोहन शर्मा, अमृत राम राजू प्रसाद मेहता, चंपा देवी, विनय मेहता, अनिल राम, विकास कुमार, गोविंद मेहता, लक्ष्मण मेहता, किरण देवी शामिल हैं। मौके पर कंबल पाने वाले कई गरीब वृद्ध एवं पंचायत के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse