10 को बड़कागांव प्रखंड कार्यालय घेरेगी भाजपा

 

टीम एबीएन, बड़कागांव। भाजपा बड़कागांव प्रखंड के दोनों मंडल की संयुक्त बैठक राम-जानकी मंदिर बड़कागांव के प्रांगण में पूर्वी उरीमारी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो की अध्यक्षता में की गई। संचालन इंद्र भूषण एवं नरसिंह प्रसाद ने किया। बैठक में प्रभारी के रूप में जिला से दामोदर सिंह उपस्थित हुए। बैठक प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार 7 नवंबर से 13 नवंबर तक प्रखंड परिसर में प्रदर्शन को लेकर बैठक की गई। जिसमें 10 नवंबर को बड़कागांव ब्लॉक परिसर में प्रदेश के निवर्तमान सरकार के खिलाफ लुट खसोट एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ एवं स्थानीय मुद्दों जैसे कोल कंपनियों, विस्थापन एवं अन्य मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत 10 नवंबर को सुबह 11 बजे सूर्य मंदिर से बैनर, पोस्टर, तख्तियां लेकर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जुलूस के शक्ल में नारेबाजी करते हुए प्रखंड कार्यालय में सभा करते हुए प्रदर्शन किया जायेगा। बैठक में प्रभारी दामोदर सिंह, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, पूर्व प्रमुख टुकेशवर प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि रामपति राम, श्रीकांत निराला, बेचन साव, डॉ बालेश्वर महतो, महामंत्री दिनेश करमाली, कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, अवध किशोर यादव, अशोक साव, किशोर राणा, बिनोद महतो, जागेश्वर तुरी, जयनारायण महतो, अकल मुंडा, सचिदानंद पाण्डेय, शिवशंकर उर्फ शिबू, अनिता देवी, सेवंती कुमारी, ललीता देवी, प्रभा देवी, उमा कुमारी, ज्ञानेश्वर शर्मा, विजय यादव, दशरथ चौधरी, महादेव हांसदा, लालदेव महतो, अवधेश मिश्रा, मोहन साव, चंद्रदेव ठाकुर, फुलचंद बेदिया, रामलाल बेदिया, सुरेंद्र हांसदा, युगेशवर महतो, कार्तिक मांझी, नौसार आलम, तिलानाथ यादव, सुरेश महतो, महावीर राम, अशोक पासवान समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse