टाटीझरिया : मवि झरपो में नहीं है शौचालय, विद्यार्थियों को परेशानी

 

टीम एबीएन, टाटीझरिया (संदीप पांडेय)। प्रखंड के उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय झरपो प्रांगण में मध्य विद्यालय है। जहां खैरा, झरपो, भराजो पंचायत से लगभग 1200 विद्यार्थी विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। जिन्हें शौचालय जाने में काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय में शौचालय नहीं रहने के कारण बच्चों का सेहत दिन प्रति खराब हो रहा है। कई नेता-मंत्री विद्यालय प्रांगण में निरीक्षण करने को गये, लेकिन दुर्भाग्य की बात है सिर्फ आश्वासन ही विद्यालय परिवार को मिला। अब तक कोई भी इसे पूरा करता नहीं दिखा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार दीपक से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सबंधित विभाग को विद्यालय विकास से संबंधित समस्याओं को लिखित आवेदन दिया गया। वहीं छात्र-छात्राओं से पूछे जाने पर कहते हैं कि विद्यालय में अब तक कई चापानल बोरिंग किया गया, लेकिन जल स्रोत नहीं रहने के कारण पेयजल की काफी समस्या आती है। जिससे एमडीएम भोजन भी समयानुसार नहीं मिल पाता है। पेयजल के संकट के कारण विद्यार्थी, प्रधानाध्यापक संग शिक्षक शिक्षिकाएं, रसोइया परेशान होते देखे जा रहे हैं। विभाग को पेयजल समस्या का समाधान अविलंब विद्यालय परिसर में करनी चाहिए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse