सात को 2,000 कार्यकर्ताओं के साथ प्रखंड मुख्यालय घेरेगी भाजपा

 

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार दारू मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शिवशक्ति धाम तिलैया में बैठक आहूत की। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष व संचालन महामंत्री इंद्रदेव कुशवाहा ने किया। बैठक में झारखण्ड सरकार के अनैतिक, भ्रष्टाचार व खोखले वादे के खिलाफ सात नवम्बर को हल्ला बोल रैली के साथ प्रखंड मुख्यालय का घेराव करने पर विचार विमर्श किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के नौ पंचायत के लिए प्रभारी नियुक्त किया है। इनमें पुनाई व कबिलासी पंचायत के लिए बसंत राणा, रामनारायण कुशवाहा, इंद्रदेव कुशवाहा व रौशन सिन्हा, मेढकुरी पंचायत के लिए संजय कुशवाहा, राजेन्द्र राम, उपेन्द्र यादव, भोली तुरी, उपेंद्र यादव, दिलीप कुमार, दिगवार पंचायत के लिए रामजी कुशवाहा, अरुण सिंह, संदीप कुमार, सुरेश साव व दशरथ प्रसाद हरली पंचायत के लिए धनपत प्रसाद, रामशंकर प्रसाद, मो फारूक व देवदत्त प्रसाद, दारू व इरगा पंचायत के लिए शत्रुंजय प्रसाद, राजन सिन्हा, नारायण प्रसाद, बलदेव राम, रामदेव खरिका पंचायत के लिए लक्ष्मी देवी व सोनी कुशवाहा को जिम्मेवारी दी गई है। मंडल अध्यक्ष ने सभी प्रभारियों से आग्रह किया है कि प्रभारी अपने अपने पंचायत के सभी बूथ शक्ति केंद्र प्रभारी व बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर अधिक से अधिक संख्या में आना सुनिश्चित करायेंगे। बैठक में उपाध्यक्ष रामनारायण कुशवाहा, शत्रुंजय प्रसाद, महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, संजय कुशवाहा, संदीप कुमार, अरुण सिंह, उपेंद्र यादव, रौशन सिन्हा, बलदेव राम, धनपत प्रसाद, दशरथ प्रसाद, रमाशंकर प्रसाद, सुरेश साव, राजेन्द्र राम, रोहित राम, दिलीप कुमार, नारायण राम सहित कई लोग उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse