टीम एबीएन, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। आपकी योजना आपके द्वार आपकी सरकार पंचायत सचिवालय गाल्होवार में बीडीओ, सीओ, प्रमुख पूर्वी जिप सदस्य, मुखिया मंजू देवी, पंसस मुलिया देवी, वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि छोटी शर्मा, पंसस प्रतिनिधि लखन महतो, पंसस प्रतिनिधि गणेश साव, गाल्होवार पंचायत के सभी ग्रामीणों की उपस्थिति में दीप जलाकर शुभारंभ किया गया। मुखिया मंजू देवी, पूर्वी जिला परिषद सदस्य सरयू पटेल ने धोती साड़ी का वितरण किया। पंचायत भवन गाल्होवार के कैंपस के सभी-सभी स्टॉल में राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, सावित्री बाई फुले योजना, मनरेगा कार्य योजना एवं सभी स्टॉल एक-एक कर ग्रामीणों ने अपना-अपना आवेदन जमा किया। मौके पर पंचायत सेवक सुरेश राम, रोजगार सेवक तुलसी विश्वकर्मा, पंचायत स्वयं सेवक नसरूल्लाह अंसारी, नोमान अंसारी, रोहित राम, आंगनबाड़ी सेविका रेखा देवी, यशोदा देवी, जेएसपीएलएस की सक्रिय कार्यकर्ता मुन्नी देवी, सहिया साथी विमला देवी, सनिता देवी, निर्मला देवी, राजू राम, किशोर शर्मा, सुभाष वर्णवाल, मुकेश कुमार रवि, रंजन, सचिन कुमार, डेगलाल महतो, सुनील मंडल, चेतलाल मंडल, गुलाब महतो, हिरामन महतो, रामलाल महतो, सुरज पाठक, जेठू महतो, सुरेश महतो, कुर्बान अंसारी, बसन्त नायक, विश्वनाथ महतो, जागेश्वर राम, सुरेश मुर्मू, नेमचंद महतो, कन्हैया महतो, डॉ छोटेलाल महतो, हिमांशु कुमार, मनसू कुमार इत्यादि सभी गाल्होवार पंचायत ग्रामीण जनता मौजूद रही।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse