एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत ने आज बड़े किल एल्टीट्यूड ब्रैकेट वाले दूसरे चरण की बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (बीएमडी) इंटरसेप्टर एडी-1 मिसाइल का पहला परीक्षण किया। ये ट्रायल ओडिशा के तट पर एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया। इस मिसाइल का ट्रायल सभी बीएमडी हथियार प्रणाली तत्वों की भागीदारी के साथ किया गया। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस परीक्षण का वीडियो भी जारी किया है। एडी 1 लंबी दूरी की इंटरसेप्ट मिसाइल है और टू स्टेज वाली ठोस मोटर से चलती है। ये मिसाइल टारगेट पर सही निशाना लगाने के लिए स्वदेशी रूप से विकसिच एंडवांस कंट्रोल सिस्टम, नेविगेशन और गाइडेंस एल्गोरिदम से लैस है। इससे पहले अक्टूबर में अग्नि प्राइम न्यू जेनरेशन बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था। अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया था कि नई पीढ़ी की परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि प्राइम का 21 अक्टूबर को ओडिशा के तट से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। मिसाइल परीक्षण सुबह करीब 9.45 पर किया गया। रक्षा अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट के ट्रायल उड़ान के दौरान मिसाइल ने अधिकतम सीमा की यात्रा की और सभी परीक्षण उद्देश्यों को अच्छे से पूरा किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse