बाघमारा : जलेश्वर महतो के बयान पर भाजपाइयों में आक्रोश

 

टीम एबीएन, बाघमारा (धनबाद)। बीते 27/10/2022 को माटीगढ़ा डैम स्थित गोवर्धन पर्वत पर आयोजित गोवर्धन पूजा के निमित कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मंत्री, विधायक और झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो के ब्राह्मण जाति को इंगित करते हुए उपस्थित लोगों के बीच ब्राह्मण जाति के खिलाफ गोवंश हत्या से संबंधित जो विवादास्पद बयान पर भारतीय जनता पार्टी बाघमारा घोर आपत्ति जताती है। साथ ही उन्हें अपनी मानसिक स्थिति की जांच करने की मांग करती है। उन्होंने अपने बयान में गौ वंश हत्या या वाधशाला को लेकर ब्राह्मणों पर जो आपत्तिजनक वक्तव्य दिया है कि सबसे अधिक गौवंश हत्या ब्राह्मण ही करते हैं या सर्वाधिक वाधशाला ब्राह्मणों का ही है जिसमें ब्राह्मण जाति शामिल रहता है उसका भाजपा बाघमारा घनघोर निंदा करती है तथा उनके उम्रदराज होने का संज्ञान कराती है। साथ ही उन्हें अधिक उम्र होने का असर फिसलन जुबान और सुध-बुध खो जाने का एहसास कराती है। छठ पूजा के बाद भाजपा बाघमारा इनके इस आचरण को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करेगी। उक्त जानकारी बाघमारा मंडल भाजपा के अध्यक्ष बच्चू कुमार राय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse