टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। श्री सूर्य षष्ठी छठ पूजा समिति चरही और हजारीबाग के बैनर तले चरही दुर्गा मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को छठ व्रतियों के लिए उचित मूल्य पर फल वितरण के लिए स्टॉल लगाया गया। वितरण कार्यक्रम तीन दिनों तक लगातार चलता रहेगा। 500 छठ व्रतियों के बीच फल बांटने का लक्ष्य है। जिसका उद्धघाटन चुरचू जिप सदस्य बासुदेव करमाली, उमेश कुमार सिंह, मुरारी सिंह, नीलकंठ महतो, फुलेश्वर महतो, सतीश कुमार साहू, रमेश कुमार, सत्येन्द्र नारायण सिंह, रमेश यादव, किशुन महतो, ओम सिन्हा, महादेव विश्वकर्मा, कामाख्या भगत आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। समिति के लोगों ने बताया कि केला प्रति कांधी 460 रुपये, सेव प्रति पेटी 460 रुपये, नारियल प्रति पीस 20 रुपये, शुद्ध घी प्रति किलो 400 रुपये, डंभा प्रति पीस 10 रुपये, संतरा प्रति किलो 50 रुपये और ईख प्रति पीस 25 रुपये में दिया जा रहा है। पहले दिन 20 से 25 व्रतीगण फल खरीद चुके हैं। मौके पर चरही थाना के रंजन सिंह, निरंजन प्रकाश, संजय सिंह, बिनोद ठाकुर, सुशांत कुमार, चरण करमाली सहित पूजा कमेटी के कई लोग शामिल रहे। छठ को लेकर शुरू हुई सड़कों की मरम्मत, लगेंगी लाइटें : लोक आस्था के चार दिवसीय पावन पर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ आरंभ हो गया है। इसे लेकर टूटे फूटे रास्तों को मरम्मत किया जा रहा है। क्षेत्र के नदी, तलाबों और जलाशयों सफाई का कार्य जोर शोर से किया जा रहा है। व्रतियों को छठ घाटों तक आने जाने परेशानी ना हो। इसके लिए रास्तों में बिजली और जनरेटर का प्रबंध किया जा रहा है। शनिवार को खरना, रविवार संध्या अस्ताचलगामी भगवान भास्कर के पहला अर्ध्य दान और अंतिम दिन सोमवार को उदीयमान भगवान भास्कर काअर्ध्य दान किया जायेगा। व्रतीगण इसी दिन विभिन्न नदी, तालाबों और जलाशयों कथा सुनकर पारन कर पर्व को समापन करेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse